Showing posts with label विज्ञान. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान. Show all posts

Tuesday, November 30, 2010

कृषि के विकास से सम्बंधित कृषि वैज्ञानिक एम् एस स्वामीनाथन का विचार

कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन ने खेती बाड़ी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्‍वान किया है और  कहा है कि कृषि क्षेत्र को आकर्षक बनाते हुए अगर युवा पीढ़ी को इससे जोड़ा गया तो यह इस क्षेत्र को नई गति देने में सहायक होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी  भारत यात्रा के दौरान इस तथ्य को रेखांकित किया कि देश की 50 प्रतिशत आबादी 30 साल से कम आयु की है.
उनके अनुसार  अगर हम खेती-बाड़ी को युवा पीढ़ी के लिए अधिक आकर्षक बनाते हुए इस जनसांख्यिकी लाभ को भुना सके तो और अच्छे परिणाम आ सकते हैं.उन्होंने कहा कि एग्री क्लिनिक तथा एग्री बिजनेस सेंटर जैसे संस्थानों में निकटवर्ती क्षेत्र  से ही लोग होने चाहिए.इस काम के लिए खेती को लाभप्रद बनाना होगा .जिससे की युवाओं को कृषि की तरफ आकर्षित किया जा सके .उन्होंने द्वितीय हरित क्रांति पर भी जोर दिया जिसके बिना खाद्य सुरक्षा को हासिल नहीं किया जा सकता है . 

Thursday, September 24, 2009

चाँद की सतह पर पानी ...

चांद की सतह पर पानी झील या तलाब के रूप में नहीं है बल्कि चट्टान और धूलकणों में भाप के रूप में फंसा हुआ है।ऐसा भारत के पहले चाँद मिशन चंद्रयान के अध्ययन से पता चला है ।

चंद्रयान ने इसरो से संपर्क टूटने से पहले ही चांद पर पानी की तस्वीरें भेजी थीं। चांद पर पानी के बाद अब वहां जिंदगी होने की संभावना बढ़ गई है।

2020 तक देश का पहला मानवयुक्त मून मिशन शुरू होने की संभावना है ।

चंद्रयान ने चांद की सतह पर काफी बड़ी मात्रा में लौह युक्त खनिजों की खोज की है। चांद पर पायरोक्सिन जैसे लौह तत्व बहुत ज्यादा हैं।

Monday, April 20, 2009

सुखा रोग और मसूडों में खून आना ...

स्कर्वी रोग विटामिन-c की हीनता से होता है ।
इस विटामिन को एस्कोर्बिक अम्ल कहते है ।
मसूडों में खून आना , पेशियों तथा जोडो में दर्द के साथ दुर्बलता इसके प्रमुख लक्षण है ।
शारीरिक भार में कमी हो जाती है और घाव भी जल्द नही भरता है ।
निम्बू , संतरा ,अनन्नास , अंगूर ,पालक हरी मिर्च में विटामिन-c के प्रमुख स्रोत है ।
विटामिन-c की गोली के सेवन से भी स्कर्वी पर काबू पाया जा सकता है


विटामिन डी की कमी से रिकेट्स नामक रोग होता है ।
हमारी त्वचा में विटामिन डी का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में होता है ।
विटामिन डी के अभाव में कैल्सियम आयन की मूत्र के साथ अत्यधिक हानि होती है ।
विटामिन डी की कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा बड़ों में ओस्तियोमालेसिया नामक बिमारी होती है ।
रिकेट्स को सुखा रोग भी कहते है ।
बच्चों की टाँगे धनुष के आकार की हो जाती है । पसलियों के आकार में परिवर्तन के कारण बच्चों का वक्ष कबुतर्नुमा हो जाता है ।
काड लीवर तेल , मछली , दूध , अंडे की जर्दी प्रमुख स्रोत है ।

Sunday, April 19, 2009

बेरी -बेरी और पेलाग्रा रोग ..

बेरी बेरी रोग विटामिन B1 की कमी से होता है ।
इस विटामिन को एन्तिन्युरेतिक फैक्टर भी कहते है ।
बेरी -बेरी का रोग उन क्षेत्रों में अधिक होता है जहाँ पर पालिश किया हुआ चावल खाया जाता है ।
दालें , हरी पत्तीदार सब्जियां ,मुगफली आदि इसके प्रमुख स्रोत है ।
यकृत ,वृक्क ,दूध तथा अंडे की जर्दी में यह विटामिन पाया जाता है ।
चोकरयुक्त आटे की रोटी और दलिया इसके सर्वोत्तम स्रोत है ।


पेलाग्रा नामक रोग विटामिन B7 की कमी से होता है ।
इस विटामिन को नाइसिन या निकोटिनिक अम्ल कहते है ।
पेलाग्रा सामान्यतः उन क्षेत्रों में अधिक पाया जाता है जहाँ मक्का प्रमुख आहार है ।
मक्का शरीर में नाइसिन के अवशोषण में बाधक है , जिसके कारण यह रोग होता है ।
पेलाग्रा के प्रमुख लक्षण है - त्वचा में जलन ,छाजन ,स्मृति विकार , अतिसार आदि ।
इस रोग को 4D सिंड्रोम भी कहते है ।
मटर , अन्न की भूसी ,सेम ,हरी पत्तेदार सब्जियाँ , कॉफी , यकृत , मछली ,दूध आदि विटामिन B7 के प्रमुख स्रोत है

Friday, April 17, 2009

खून ...

शरीर में रुधिर (रक्त ) के कार्य ....
हिमोग्लोबिन की सहायता से अवशोषित ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न उतकों तक पहुचाता है ।
पोषक पदार्थों , उत्सर्जी पदार्थों ,हारमोंस आदि का परिवहन करता है ।
शरीर के ताप को एक समान बनाए रखता है ।
श्वेत रक्त कणिकाएं जीवाणुओं और विषाणुओं आदि का भक्षण कर रोगों से रक्षा करती है ।
शरीर के किसी भी हिस्से में कट जाने पर रक्त का थक्का जमाने और घाव भरने का कार्य करता है ।
रुधिर शरीर के विभिन्न अंगों में कार्यिक संतुलन बनाए रखने का काम करता है ।