Showing posts with label जानकारी. Show all posts
Showing posts with label जानकारी. Show all posts
Sunday, September 11, 2011
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों की 40-64 वर्ष की आयु वर्ग की विधवाओं के लिए फरवरी, 2009 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (आईजीएनडब्ल्यूपीएस) शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत उन्हें 200 रुपये प्रति मास की केन्द्रीय सहायता दी जाती है और राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे कम से कम बराबर राशि का अंशदान अपने स्वयं के संसाधनों से करें। 31.3.2011 की स्थिति के अनुसार आईजीएनडब्ल्यूपीएस के तहत लाभ प्राप्त करने वाली विधवाओं की राज्यवार संख्या अनुबंध में दी गई है।
Labels:
'सामान्य ज्ञान',
IAS STUDY CIRCLE,
गरीबी,
जानकारी,
मार्कंडेय राय
Location:
New Delhi, Delhi, India
Monday, March 23, 2009
क्या नामीबिया दिवस खुशी का दिवस होता है ?
बात उस समय की है जब मै हाई स्कूल में पढ़ रहा था । रेडियो पर सुना की आज नामीबिया दिवस है । समझ नही पाया । स्कूल में जब मैंने अपने भूगोल के टीचर से पूछा तो उन्होंने थोडी देर सोचा .... फ़िर बताया की नामीबिया का मतलब खुशी होता है ...यह दिवस विदेशों में खुशी को हासिल करने के निमित मनाया जाता है । मै संतुष्ट हो गया । करीब एक साल बाद मुझे पता चला की नामीबिया अफ्रीका का एक देश है और वह अपने स्थापना दिवस को नामीबिया दिवस के रूप में मनाता है । यह जानकर काफी हैरानी हुई..... अब सोचता हूँ ... एक न एक दिन तो पोल खुल ही जाती है सो बरगलाना छोड़ देना ही समझदारी है ... इज्जत का कबाडा तो अलग ही होता है । हम अपनी नजरों में ही गिर जाते है ।
नेलाम्बो न्यूसीफेरा क्या है ?
भारत का रास्ट्रीय पुष्प कमल है । कमल का बोटेनिकल नाम नेलाम्बो न्यूसीफेरा है.
बनेर घटा बायोलोजिकल पार्क कहा पर है ?
बनेर घटा बायोलोजिकल पार्क बंगलुरु में है । एक दिन मै अपने घर पर बैठा हुआ था तभी एक लड़का जो सातवी क्लास में पड़ता है । वह आकर पूछा की अंकल एक प्रश्न पुछू तो मैंने कहा -पूछो , तब उसने यही प्रश्न पूछा जिसे मै उस समय नही बता सका पर बाद में किताब में खोज कर बता दिया । संयोग से यही प्रश्न सिविल सेवा के प्रीलिम्स में आ गया । मैंने मन ही मन उस लडके को धन्यवाद दिया ।
Subscribe to:
Posts (Atom)